प्रभात हो चली है
भवरों
ने कमलों को त्यागा
राका दूजे ध्रुव को भागा
अँधेरे ने प्राण को त्यागा
प्रभात हो चली है।
चंचलता से चल रहा समीर
स्पर्श से मन हो रहा अधीर
आलस ने त्यागा शरीर
प्रभात हो चली है।
सन्यासी चले गंगातीर
नमाज़ पढ़ रहे सूफी पीर
निद्रा बहा रही है नीर
प्रभात हो चली है।
तारकदल हो गए विलीन
आज की सोच बनी नवीन
कल कि बातें हैं प्राचीन
प्रभात हो चली है।
मन उमंग से भर गया
आशीष से आत्म तर गया
पद कर्मछेत्र को चल गया
प्रभात हो चली है।

Comments

लिखते रहो,पढते रहो